Skip to main content

Samsung Galaxy Note 9 बनाम Apple iPhone X बनाम LG G7 ThinQ बनाम Samsung Galaxy S9+ के स्पेसिफिकेशन की तुलना

Samsung ने अपने Samsung Galaxy Note 9 को पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 999.99 डॉलर है, इसके अलावा यह 24 अगस्त से उपलब्ध हो जाने वाला है। आइये जानते हैं कि आखिर किन अन्य स्मार्टफोंस से यह टक्कर ले सकता है, आइये जानते हैं कुछ स्मार्टफोंस के साथ इसके स्पेसिफिकेशन का कम्पैरिजन।






Akhilesh Kumar द्वारा13 - Aug - 2018




सैमसंग ने आख़िरकार अपने Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में यह सबसे पहले देखने में आया है कि फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसे कैमरा के नीचे रखा गया है, ताकि आसानी से आप इसका इस्तेमाल कर सकें। इसका बैक ग्लास से निर्मित है, और इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि इसे 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट भी मिल रहा है जिसके माध्यम से आप इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 
advertisements
हालाँकि भारत में अभी इसे आने में कुछ समय लग सकता है लेकिन इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सैमसंग की इंडिया वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दिया गया है, इसका मतलब है कि इसे जल्द ही भारत में भी देखा जा सकता है। आइये एक नजर डालते हैं कि इस कीमत में आखिर यह किन स्मार्टफोंस से मिलते जुलते स्पेक्स के साथ लॉन्च हुआ है, और इसमें अलग से क्या ख़ास है।

डिजाईन और बनावट 

आज से लगभग कुछ समय पहले तक जैसा था कि गैलेक्सी की किसी अन्य सीरीज और नोट सीरीज के बीच साइज़ को लेकर बड़ा अंतर रहता था, वैसा आज नहीं है। अगर हम नए 18:9/19:9 फॉर्म फैक्टर की बात करें तो आजकल आपको ज्यादातर स्मार्टफोंस में यही देखने को मिल रही हैं। इस लिस्ट में जितने भी फोन लॉन्च हुए हैं, एक नए टौल फॉर्म फैक्टर के साथ लॉन्च होते हैं, हालाँकि iPhone X इनमें सबसे शोर्ट है। डिजाईन का दूसरा एलिमेंट यह है कि सैमसंग नौच की ओर किसी भी तरह से जाता नजर नहीं आ रहा है। सैमसंग ने अपनी S सीरीज में भी नौच को नहीं जोड़ा था, इसके अलावा इसमें इसी परंपरा को अपनी नोट सीरीज के साथ भी बनाये रखा है।

डिस्प्ले

सैमसंग के किसी भी फ्लैगशिप डिवाइसों की डिस्प्ले काफी वाइब्रेंट होती हैं, ज्यादातर जब आप विडियो आदि देख रहे हों तो इसे महसूस किया जा सकता है, ऐसा ही कुछ आपको सैमसंग गैलेक्सी Note 9 में भी देखने को मिल रहा है। अगर आपने सैमसंग गैलेक्सी S9 की डिस्प्ले को देखा है तो आपको सैमसंग गैलेक्सी Note 9 की डिस्प्ले भी काफी पसंद आने वाली है। हालाँकि यह कहना भी जरुरी है कि iPhone X OLED डिस्प्ले के साथ एक अलग ही स्थान पर मौजूद है। हालाँकि सैमसंग गैलेक्सी Note 9 भी इस मामले में कम नहीं लग रहा है, इसके अलावा इसके रिव्यु के बाद इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता पाएंगे। 
advertisements
इसके अलावा अगर LG G7 की चर्चा करें तो इसमें आपको एक IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो ज्यादा वाइब्रेंट नहीं कही जा सकती है। हालाँकि इसके कलर्स आपको पसंद आ सकते हैं। 

हार्डवेयर

यहाँ आज टक्कर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 बमां A11 Bionic बनाम Exynos 9810 के बीच होने वाली है। अब यहाँ अगर परफॉरमेंस की बात करें तो आपको बता दे कि A11 Bionic इस मामले में बाकि दो से कहीं आगे है। हालाँकि बाकी के दो प्रोसेसर भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। इस मामले ऐसा भी कहा जा सकता है कि तीनों ही फोंस अपनी अपनी जगह पर अच्छे हैं। 

कैमरा 

अगर हम iPhone X को परफॉरमेंस का मास्टर कह रहे हैं तो आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में सबसे आगे है। अगर इसकी तुलना iPhone X के कैमरा से की जाए तो यहं काफी पीछे रह सकता है। इसी कैमरा को सैमसंग गैलेक्सी Note 9 के साथ भी जोड़ा गया है। नोट 9 में आपको ड्यूल अपर्चर जोड़ा गया है, जो इसे और भी ख़ास बना देता है। हालाँकि इसके बारे में ज्यादा बात हम इसके रिव्यु के दौरान ही कर पाएंगे। 
एक फ्लैगशिप डिवाइस के लिए सबसे बढ़िया बात यह हो सकती है कि यह आपका एक दिन पूरी तरह से निकला दे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के साथ हुए हादसे के बारे में तो आप जानते ही हैं। हालाँकि इसके बाद कंपनी ने नोट 8 स्मार्टफोन में नोट 7  के साथ हुई अपनी गलती को सुधारा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो LG G7 ThinQ se lagbhg 1000mAh ज्यादा है, और iPhone x से लगभग 1284mAh ज्यादा है। 

हमारा फैसला/निष्कर्ष

इन सब चीजों के अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में आपको S-Pen स्टाइलस दिया गया है, इसके कारण यह एक अलग ही डिवाइस बन जाता है। हालाँकि अन्य फोन इसे कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इनके बारे में आप ऊपर जान ही गए हैं। अब देखना होगा कि आखिर इसके रिव्यु में क्या निकलकर आता है, इसके रिव्यु तक के लिए आपको कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है। हालाँकि इसके बाद ही हम सही प्रकार से बता पाएंगे कि आखिर यह डिवाइस किस तरह से कम करता है, इसकी खूबियाँ और खामियां क्या हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Xiaomi Mi Pad 4 Plus लॉन्च, 8,620 mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें मी पैड 4 प्लस के फ्रंट पैनल पर मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर Mi Pad 4 Plus की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) 16 अगस्त से चीन में शुरू होगी Xiaomi Mi Pad 4 Plus की बिक्री Xiaomi  ने एंड्रॉयड टैबलेट  Mi Pad 4 Plus  को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि शाओमी ने जून 2018 में Mi Pad 4 को लॉन्च किया था, जिसमें 8 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। मी पैड 4 की तुलना में शाओमी मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Xiaomi Mi Pad 4 Plus के बैक नहीं बल्कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 8,620 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी का यह टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि मी पैड 4 प्लस टैबलेट को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।   Xiaomi Mi Pad 4 Plus की कीमत और उपलब्धता Xiaomi Mi Pad 4 Plus की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) है। इस कीमत में 64 जीबी इनबिल्...

This NASA spacecraft blasts off to ‘touch the Sun’

NASA  on Sunday launched a $1.5 billion spacecraft toward the Sun on a historic mission to protect the Earth by unveiling the mysteries of dangerous solar storms. “Three, two, one, zero, and liftoff! Of the mighty Delta IV Heavy rocket with NASA’s Parker Solar Probe, a daring mission to shed light on the mysteries of our closest star, the Sun,” said the narrator on  NASA TV . The launch lit the night sky at Cape Canaveral,  Florida at 3:31am (1:01pm IST on Sunday). Less than an hour later, mission managers confirmed that the spacecraft separated from the rocket as planned and was safely on its journey. “At this point, spacecraft is up and happy,” said a spokesman with United Launch Alliance, the company that operates the rocket. Th unmanned spacecraft’s mission is to get closer than any human-made object ever to the centre of our solar system, plunging into the Sun’s atmosphere, known as the corona, during a seven-year mission. STORIES YOU MISSED Relia...