Skip to main content

Posts

Xiaomi Mi Pad 4 Plus लॉन्च, 8,620 mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें मी पैड 4 प्लस के फ्रंट पैनल पर मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर Mi Pad 4 Plus की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) 16 अगस्त से चीन में शुरू होगी Xiaomi Mi Pad 4 Plus की बिक्री Xiaomi  ने एंड्रॉयड टैबलेट  Mi Pad 4 Plus  को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि शाओमी ने जून 2018 में Mi Pad 4 को लॉन्च किया था, जिसमें 8 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। मी पैड 4 की तुलना में शाओमी मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Xiaomi Mi Pad 4 Plus के बैक नहीं बल्कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 8,620 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी का यह टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि मी पैड 4 प्लस टैबलेट को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।   Xiaomi Mi Pad 4 Plus की कीमत और उपलब्धता Xiaomi Mi Pad 4 Plus की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) है। इस कीमत में 64 जीबी इनबिल्...
Recent posts

Xiaomi Pocophone F1 लॉन्च से पहले गीकबेंच पर आया नजर

डिवाइस के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा जा चुका है, जिससे जानकारी मिली है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 के अलावा 6GB रैम और एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करेगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने घोषणा कर दी है कि 22 अगस्त को सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को पहले ही हैंड्स-ऑन विडियो में देखा जा चुका है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 SoC से लैस होगा। अब डिवाइस के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा जा चुका है, जिससे जानकारी मिली है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 के अलावा 6GB रैम और एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करेगा।  सिंगल कोर टेस्ट में Xiaomi Pocophone F1 को 2467 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में डिवाइस को गीकबेंच पर 9081 अंक प्राप्त हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 SoC, 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। डिवाइस 4000mAh की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।   GSM Dome द्वारा शेयर किये गए Pocophone F1 विडियो के अनुसार, डिवाइस का बैक पैनल प्लास्टिक से निर्मित है। डिवाइस ...