ख़ास बातें मी पैड 4 प्लस के फ्रंट पैनल पर मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर Mi Pad 4 Plus की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) 16 अगस्त से चीन में शुरू होगी Xiaomi Mi Pad 4 Plus की बिक्री Xiaomi ने एंड्रॉयड टैबलेट Mi Pad 4 Plus को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि शाओमी ने जून 2018 में Mi Pad 4 को लॉन्च किया था, जिसमें 8 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। मी पैड 4 की तुलना में शाओमी मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Xiaomi Mi Pad 4 Plus के बैक नहीं बल्कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 8,620 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी का यह टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि मी पैड 4 प्लस टैबलेट को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Mi Pad 4 Plus की कीमत और उपलब्धता Xiaomi Mi Pad 4 Plus की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) है। इस कीमत में 64 जीबी इनबिल्...